बंगाल में अराजकता फैला रहीं ममता : भाजपा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 31 मई 2014

बंगाल में अराजकता फैला रहीं ममता : भाजपा


mukhtar abbas naqvi
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर पश्चिम बंगाल में अराजकता फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि राज्य की बिगड़ती कानून-व्यवस्था से पूरा देश वाकिफ है। पार्टी उपाध्यक्ष एस.एस. अहलूवालिया और मुख्तार अब्बास नकवी के नेतृत्व में भाजपा के पांच सदस्यीय दल ने शनिवार सुबह पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले के संदेशखाली का दौरा किया, जहां कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस द्वारा कराए गए हमले में दो दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ता घायल हो गए थे।

नकवी ने कहा, "बंगाल में राज्य प्रायोजिक अराजकता है। ममता बनर्जी के संरक्षण में फैली इस अराजकता से पूरा देश चिंतित है। हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमला राजनीतिक मुद्दा नहीं है, राजनीतिक लाभ के लिए संवैधानिक तंत्र का प्रयोग शर्मनाक है।" उन्होंने कहा, "राज्य की मौजूदा स्थिति वामपंथी सरकार के समय से भी बदतर है। यहां तक कि पहले वामपंथ से जुड़े गुंडे अब तृणमूल सरकार में शामिल हो गए हैं।"

घायलों के परिवारों से मिलने के अलावा प्रतिनिधिमंडल राज्य के मुख्य सचिव से भी मुलाकात करेगा। यह दल केंद्रीय गृहमंत्री और पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह को रिपोर्ट सौंपेगा। बंगाल में पार्टी कार्यकर्ताओं पर बढ़ते हमलों पर चिंता व्यक्त करते हुए भाजपा महासचिव जगत प्रकाश नड्डा ने गुरुवार को पांच सदस्यीय टीम बनाई थी।

कोई टिप्पणी नहीं: