बिल और हिलेरी क्लिंटन ने की मोदी से मुलाकात - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


सोमवार, 29 सितंबर 2014

बिल और हिलेरी क्लिंटन ने की मोदी से मुलाकात

modi-meet-clinton
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और उनकी पत्नी हिलेरी क्लिंटन ने आज यहां भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और भारत-अमेरिका संबंधों पर चर्चा की। मोदी से क्लिंटन दंपति की मुलाकात करीब पौन घंटे तक चली। मोदी के साथ इस दौरान विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी थीं। प्रधानमंत्री और सुषमा ने क्लिंटन दंपति का गर्मजोशी से स्वागत किया और नाना-नानी बनने पर उन्हें बधाई दी। सुषमा ने हिलेरी से गले मिलकर बधाई दी।

बिल क्लिंटन और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी की बेटी चेल्सी ने पिछले हफ्ते एक बच्ची को जन्म दिया जिसका नाम शारलट रखा गया है। उम्मीद की जा रही है कि भारत के प्रति अपने लगाव के लिए पहचान पाने वाले बिल और हिलेरी ने भारत-अमेरिका संबंधों और इस दिशा में नयी सरकार की प्राथमिकताओं पर चर्चा की। ये मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब खबरें हैं कि हिलेरी क्लिंटन 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में किस्मत आजमा सकती हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: