कांग्रेस ने आज मनाया 130 वां स्थापना दिवस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


रविवार, 28 दिसंबर 2014

कांग्रेस ने आज मनाया 130 वां स्थापना दिवस

केंद्र की सत्ता गंवाने और कई प्रदेशों में अपना जनाधार खो चुकी कांग्रेस ने आज अपना 130 वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस मुख्यालय में समारोह की अध्यक्षता की और पार्टी का झंडा फहराया ।

 उपाध्यक्ष राहुल गांधी समारोह में मौजूद नहीं थे। जम्मू कश्मीर में सरकार गठन के बारे में पूछे जाने पर सोनिया ने कहा कि हमें जनादेश नहीं मिला है। दूसरों को सरकार बनानी होगी। पार्टी को वहां 12 सीटें मिली है। कांग्रेस क्या पीडीपी का समर्थन करेगी इस सवाल पर सोनिया कुछ नहीं बोलीं और मुस्कुरा कर चली गईं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने चुनावी नुकसान को कोई खास तवज्जो नहीं दिया और कहा कि एक चुनाव में हार या जीत से कुछ नहीं होता है। हमने अनेक उतार चढाव देखें हैं। समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, एक के एंटनी, अंबिका सोनी, मोतीलाल वोरा सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: