झारखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री रघुबर दास ने आज यहां भारतीय जनता पार्टी .भाजपा. के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात कर सरकार के गठन के बारे में चर्चा की। श्री रघुबर दास कल झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और यह पद संभालने वाले राज्य के पहले गैर आदिवासी होंगे। श्री शाह से उनके निवास पर बैठक करने के बाद श्री दास ने संवाददाताों से कहा ..मैंने पार्टी अध्यक्ष के साथ सरकार के गठन के बारे में चर्चा की। हम पार्टी के निर्देशों के मुताबिक काम करेंगे।
झारखंड में हाल में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिला और पांच बार के विधायक श्री दास को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। उनके सामने सबसे बडी चुनौती अपने मंत्रिमंडल में संतुलन कायम करने की है ताकि आदिवासियों को उचित प्रतिनिधित्व मिल सके।
श्री दास झारखंड के गठन के बाद बनी बाबूलाल मरांडी की सरकार में पहली बार मंत्री बनाए गए थे। इसके बाद वह दो बार अर्जुन मुंडा सरकार में भी मंत्री रहे। साल 2009 में शिबू सोरेन सरकार में वह उप मुख्यमंत्री रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें