उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सरकार भोजपुरी भाषा को उसका गौरव और सम्मान दिलाने के लिए कृत संकल्प है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी.सपा. की सरकारी सभी भाषाों का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि भोजपुरी भाषा को उसका गौरव और सम्मान दिलाने में सरकार कोई कोर कसर नही छोडेगी। श्री यादव आज भोजपुरी फिल्म.. नहले पे दहला.. के मुहुर्त के अवसर पर कहा कि इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश लखनऊ के विभिन्न लोकेशन पर होनी है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार का हमेशा प्रयास रहेगा कि भोजपुरी को उसका गौरव और सम्मान हासिल हो। उन्होंने कहा कि राज्य में हिंदी और भोजपुरी सहित सभी भाषाों को सम्मान मिलने से राज्य का नाम पूरे देश में होगा।
इस मौके पर अभिनेता रवि किशन ने कहा कि उन्हे उनके ब डों का मार्गर्दशन मिलता रहा है। इस वजह से वे यह मुकाम हासिल कर सके।उन्होंने कहा कि अभी पूर्वांचल और उत्तर प्रदेश में ऐसी कई प्रतिभाएं हैं जो सामने नहीं आ सकी हैं। एक बार यहां फिल्म सिटी बन जाए तो उन प्रतिभाों को भी आगे आने का मौका मिलेगा।उन्होंने खुशी जताई कि एक भोजपुरी फिलम का मुहुर्त एक पांच सितारा होटल में हो रहा है। फिल्म .नहले पे दहला . के निर्माता धीरेन्द्र चौबे ने बतायाकि फिल्म की शूटिंग एक मार्च से उत्तर प्रदेश में लखनऊ और इटावा में होगी।
उन्होंने बतायाकि इस फिल्म में भोजपुरी फिल्मों के दो सुपरस्टार रवि किशन और पवन सिंह से एक सादे पर्दे पर नजर आयेंगे। इन दोनों ने इससे पहले फिल्म .बाजीगर. में काम किया था जो सुपरहिट रही थी। इस फिल्म में यह जोडी एक बार फिर धमाल मचाएगी। फिल्म का निर्देशन अरविंद चौबे करेंगे। इस फिल्म में इन दोनों के अलावा मोनलीशा.तनुश्री और अनारा गुप्ता के साथ अन्य कलाकार काम कर रहे हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें