सरकार नई शिक्षा नीति पर जल्द चर्चा करेगी : स्मृति ईरानी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 7 जनवरी 2015

सरकार नई शिक्षा नीति पर जल्द चर्चा करेगी : स्मृति ईरानी

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा है कि सरकार नई शिक्षा नीति लागू करने के लिए संबंधित विभागों से जल्द ही निश्चित समयसीमा के भीतर चर्चा करेगी. इसके साथ ही सरकार गांव-गांव जाकर इस संबंध में लोगों के मत भी जानेगी.

स्मृति ने राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के शिक्षा मंत्रियों एवं शिक्षा सचिवों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि नए साल में हमने नई शिक्षा नीति पर चर्चा शुरू करने की योजना बनाई है जिसके अंतर्गत उच्च शिक्षा और स्कूली शिक्षा के लिए नई शिक्षा नीति का पाठ्यक्रम कैसा हो, इस पर हम चर्चा करेंगे और उसके बाद फैसला लेंगे.

स्मृति ईरानी ने कहा कि नई शिक्षा नीति को शिक्षा के क्षेत्र में अगले 10 सालों की जरूरत को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा. इसके साथ ही यह भी कहा कि दिल्ली में मंत्रालय द्वारा दिशा-निर्देश निर्धारित नहीं किए जाएंगे बल्कि अधिकारियों द्वारा दिए जाएंगे. उन्होंने कहा कि वह लोगों की चिंताओं को सुनने के लिए राज्यों के दौरे पर जाने के लिए भी तैयार हैं और उसके बाद आगे की योजना तैयार करेंगी.

कोई टिप्पणी नहीं: