मुंबई एयरपोर्ट के वॉशरूम में मिला 10 जनवरी को हमले की धमकी भरा खत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 7 जनवरी 2015

मुंबई एयरपोर्ट के वॉशरूम में मिला 10 जनवरी को हमले की धमकी भरा खत

देशभर के एयरपोर्ट को आतंकी हमले के मद्देनजर जहां हाई अलर्ट पर रखा गया है, वहीं मुंबई एयरपोर्ट के वॉशरूम में मिले एक धमकी भरे खत ने खलबली मचा दी है. वॉशरूम की दीवार पर किसी अज्ञात शख्स ने 10 जनवरी को ISIS के आतंकी हमले की धमकी दी है. पुलिस धमकी की सच्चाई जांचने में जुट गई है, जबकि एयरपोर्ट के CCTV फुटेज को भी खंगाला जा रहा है. हालांकि समस्या यह है कि वॉशरूम के अंदर कैमरा नहीं लगा था. ऐसे में बाहर के कैमरों की फुटेज से संदिग्ध की तलाश की जा रही है.

बताया जाता है कि छत्रपति शि‍वाजी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा के टर्मिनल-2 के वॉशरूम में मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे एक सफाईकर्मी ने दीवार पर लिखा हुआ पढ़ा और फिर सुरक्षाकर्मियों को खबर दी. दीवार पर नीले स्याही से लिखा गया है- CSI ATTECK (sic) BY ISIS DATE 10/01/15.

गौरतलब है कि सीमा पर गोलीबारी और इसकी आड़ में आतंकियों की घुसपैठ के मद्देनजर देशभर के प्रमुख शहरों सहित सभी एयरपोर्ट को हाई अलर्ट पर रखा गया है.

कोई टिप्पणी नहीं: