नई दिल्ली। नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद मीनाक्षी लेखी ने अपने निवास 14 महादेव रोड पर होली मंगल मिलन समारोह का आयोजन किया। सांसद मीनाक्षी लेखी ने कार्यकर्ताओं क्षेत्र की जनता के आये रेसिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशनों के पदाधिकारियों के साथ रंग, अबीर,गुलाल,चन्दन संग होली खेली और सभी तिलक लगा कर होली की मंगल शुभकामनाए दी। इस होली मंगल मिलन कार्यक्रम में आये सभी लोगोँ कहा की पुराने सभी गिले शिकवे भूल कर देश को आगे ले जा रही सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाकर अधिक से अधिक संवाद बढ़ाएं।
उन्होंने भारत स्वच्छता अभियान में जनता की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में काम करें। उन्होंने कहा की महिलाओं की सुरक्षा बेहद जरुरी है इसके लिए स्वयं सहायता समूह बनाकर जागरूकता अभियान चलायें। मिठाई और रंगों के साथ सांसद मीनाक्षी लेखी के साथ होली खेलकर बधाई देने वालों में निगम पार्षद वीरेन्द्र बब्बर,राजेश भाटिया,भारत भूषण मदान,दिल्ली कैंट से निगम पार्षद कर्नल नरेन्द्र सहरावत,संवाद प्रकोष्ठ जिला करोलबाग के संयोजक एवं रिलेशन ऑफ रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन मोतीनगरके अध्यक्ष मनोज सलूजा, मोतीनगर विकास मंच के चेयरमैन सोनू सचदेवा,सिटिज़न फॉर फोर्सेस के अध्यक्ष अंकित गुप्ता गुरुप्रीत सिंह,श्रीमती मीनाक्षी खरबंदा,नीता भोला के साथ अनेक गणमान्य प्रमुख थे

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें