नयी दिल्ली 21 जून, भारत ने दूसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर करोड़ों लोगों को तन और मन से स्वस्थ्य रहने के लिए जागरूकता का संदेश देकर आज एक बार फिर पूरे विश्व को योग के रंग में रंग दिया और उन्हें अपनी दिनचर्या और जीवनशैली को भी बदलने की सीख दी। संयुक्त राष्ट्र संघ के नेतृत्व में विश्व के 191 देशों में वहां के नागरिकों और भारतीय समुदायों के लोगों ने योग शिविरों में भाग लेकर योगाभ्यास किया। संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के अलावा अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, बेल्जियम से लेकर रूस, चीन, जापान और श्रीलंका तथा नेपाल जैसे पड़ोसी देशों के अलावा कई मुस्लिम देशों में भी योग शिविर आयोजित किये जाने की खबरें मिली है। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में करोड़ों देशवासियों ने आज सुबह करीब एक लाख स्थलों पर योग की मुद्राओं और आसनों के जरिये न केवल एक नया इतिहास रचा बल्कि विश्व में एक नया कीर्तिमान भी कायम किया। केंद्र सरकार के 57 मंत्रियों ने देश के विभिन्न इलाकों में जनता के बीच जाकर खुद योग किया और सबको इसके लिए प्रेरित भी किया।
बुधवार, 22 जून 2016
योग के जरिये तन और मन को स्वस्थ बनाने का विश्व को भारत का संदेश
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें