बिहार : दरवाजे की घंटी की आवाज सुनते ही चैंक जाते हैं परिवार के लोग - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 20 जुलाई 2016

बिहार : दरवाजे की घंटी की आवाज सुनते ही चैंक जाते हैं परिवार के लोग

  • 6 दिन के बाद भी नहीं आयीं संन्गेन मिंज उर्फ संगीता, दीघा थाने में 16 जुलाई को गुमशुदी का मामला दर्ज

lost-sangeeta
पटना। राजधानी से बाहर आरपीएफ में कार्यरत हैं प्रवीण मिंज। इनकी पत्नी सोनी प्रियंका बेक हैं। इस समय दीघा थाना क्षेत्रान्तर्गत कुर्जी कोठिया विकास नगर में स्थित स्व0 ललित मोहन सिन्हा के द्वितीय तल्ले वाले मकान में किराया पर रहते हैं। इस घर में सोनी प्रियंका बेक की माता-पिता साथ-साथ रहते हैं। सोनी की बेटी और ननद भी रहती हैं। मांडर से संग्गेन मिंज उर्फ संगीता आयी थीं वह 14 जुलाई को घर की छत पर कपड़ा पसारने गयी थीं। अचानक संन्गेन मिंज उर्फ संगीता कहीं चली गयीं। 6 दिनों के बाद भी पता नहीं चल पाया है। इस संदर्भ में दीघा थाना में 16 जुलाई 2016 को सोनी प्रियंका बेक ने गुमशुदी का मामला दर्ज करायी हैं। उसने आवेदन में उल्लेख किया है कि मेरी ननद सुश्री संन्गेन मिंज उर्फ संगीता दिनांक 14.7.2016 दिन गुरूवार को लगभग 12.00 बजे छत पर कपड़ा डालने गई थीं। उसके बाद वह अचानक कहीं चली गयीं। घटना के समय मेरी मां घर पर ही थीं। इन दिनों वह पैरों की तकलीफ से परेशान हैं। वहीं प्रियंका पढ़ाने के लिए संत करैंस स्कूल(रूकनपुरा) में चली गई थीं और मेरे पिता भी काम करने चले गये थे। घर में घटित घटना की सूचना मिलने पर जल्द से जल्द स्कूल से घर चली आयीं।जहां तक संभव हुआ चारों ओर जाकर खोजबीन करने लगी। खोजबीन करने के बावजूद कहीं भी ननद संगीता का पता नहीं चला। थक हारकर यह सनहा आपको दे रही हूं। 

संग्गेन मिंज उर्फ संगीता के बारे में विस्तृत जानकारीः संग्गेन मिंज उर्फ संगीता का रंग सांवला है। उम्र 12 साल है। पिता का नाम कुशल मिंज और माता का मनोनीत मिंज हैं। लम्बाई 4 फीट है। भूरा रंग का चेक स्कर्ट और हल्के पीले रंग का टाॅप पहने हुई है। 

यह स्थायी पता है पौलुस मिंजः झारखंड प्रदेश के रांची जिले के गांव लोयो साड़ टोली, पोस्ट सकरा और थाना-मांडर में प्रवीण मिंज रहते हैं। संन्गेन मिंज उर्फ संगीता के घर से रिश्तेदारी है। संगीता के अचानक घर से चले जाने की खबर सुनकर प्रवीण मिंज भी पटना आ गये हैं। उनका कहना है कि संगीता के पिताश्री कुशल मिंज से अनुमति लेकर ही संन्गेन मिंज को पटना लाया गया था। यहां पर वह एक माह से थीं। घर के माहौल और भाभी सोनी प्रियंका बेक और उनकी माता-पिता के व्यवहार से खुश थीं। अचानक ही 14 जुलाई से लापता हो गयी। हमलोग 24 घंटे परेशान हैं। कोई घंटी बजाता है तो ऐसा महसूस होता है कि संगीता आ गयी। ऐसा नहीं होने पर निशासा के समन्दर में चले जाते हैं। अगर किसी को किसी तरह की संग्गेन मिंज उर्फ संगीता के बारे में जानकारी मिले तो इस मोबाइल नम्बर- 9431686759 पर सूचना करें। कुर्जी पल्ली के प्रधान पल्ली पुरोहित फादर जोनसन को भी प्रेरितों की रानी ईश मंदिर में जाकर जानकारी दी सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं: