बिहार : धार्मिक एवं सामाजिक कार्य करने वाले कार्यकर्ता एस0 डी0 सेलेस्टीन का निधन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 1 अगस्त 2016

बिहार : धार्मिक एवं सामाजिक कार्य करने वाले कार्यकर्ता एस0 डी0 सेलेस्टीन का निधन

  • फादर भजीजा के हाथों मिट्टी दिलायी रस्म अदायगी की प्रार्थना

sd-selestine-passed
पटना। वर्ष 2004 में सेराफीन डेविड सेलेस्टीन (एस0डी0सेलेस्टीन) को इंदिरा गांधी ह्दय रोग संस्थान में पेस मेकर लगा। पुनः 25 जुलाई,2016 को रूबन मेमोरिएल हाॅस्पीटल में पेस मेकर लगाया गया। पेस मेकर लगाने के बाद पेट में सूजन और मल त्यागने में दिक्कत होने लगी। उनका हाल बताकर दवाखाने से दवा लायी गयी। दवा सेवन करने से मल त्यागने लगे। मेस मेकर लगाने के पांचवे दिन सांस लेने में दिक्कत होने लगी। गैसपीन होने के बाद 30 जुलाई को 1 बजे दिन में दम तोड़ दिये। वे 80 वर्ष के थे। अपने पीछे पुत्र-पुत्री, पोता-पोती, नाती-नतिनी को छोड़ गये। अंतिम सांस पुत्र सुनील कुमार के कोठिया में स्थित आवास पर लिये। निधन की खबर सुनकर श्रद्धांजलि अर्पित करने लोग पहुंचने लगे।


बेतिया धर्मप्रांत की चुहड़ी पल्ली के मूल निवासीः बेतिया धर्मप्रांत में है चुहड़ी पल्ली। चुहड़ी पल्ली में रहते थे डेविड सेलेस्टीन। इनका सेराफीन डेविड सेलेस्टीन (एस0डी0सेलेस्टीन), केरोबिन डेविड सेलेस्टीन (सी0डी0सेलेस्टीन) और जौर्ज डेविड सेलेस्टीन(जी0डी0सेलेस्टीन) पुत्र हुए। तीनों के0 आर0 उच्च विद्यालय में पढ़े। स्कूल से एस0डी0सेलेस्टीन फुटबाॅल खेलते थे। एस0डी0 सेलेस्टीन के निधन के साथ ही स्व0 डेविड सेलेस्टीन के तीनों पुत्रों का निधन हो गया है। 

9 जून,1936 से 30 जुलाई,2016 तकः एस0 डी0 सेलेस्टीन का जन्म 9 जून,1936 को हुआ। के0 आर0 उच्च विद्यालय में अध्ययन समाप्त किये। चुहड़ी से पलायन कर पटना चले आये। पोस्ट एण्ड टेलिग्राफ में कार्य किये। सुश्री बेनेदिक्ता न्याट्रिस के संग विवाह किये। पति एस0डी0सेलेस्टीन और पत्नी बेनेदिक्ता न्याट्रिस के 4 लड़की और 3 लड़के हुए। सीनियर सेक्शन सुपेरियर पद से अवकाश ग्रहण किये। 22 साल अवकाश ग्रहण किये हो गया है। 

ज्यादातर धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में समय बितायाः पोस्ट एण्ड टेलिग्राम में कार्य करने के दरम्यान क्रिश्चियन वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यकारिणी समिति के सदस्य थे। अन्तरराष्ट्रीय संस्था संत विन्सेंट डी पौल के पटना सेन्ट्रल काउंसिल के अध्यक्ष थे। कुर्जी पल्ली परिषद के बालूपर क्षेत्र के पार्षद थे। उधार संद्य के कार्यकारिणी समिति के सदस्य थे। सीनियर सिटीजन के पूर्व अध्यक्ष थे। में समय निकाला। उनका पुत्र सुनील कुमार का कहना था कि हरेक दिन मिस्सा सुनने चर्च जाते थे। उनको प्रेरितों की रानी ईश मंदिर में वाहन पर बैठाकर ले जाते थे। मृत्यु के पूर्व दिवस शुक्रवार तक चर्च गये। 

शनिवार को निधन और रविवार को दफनः दीघा थानान्तर्गत कोठिया स्थित सुनील कुमार के मकान से शव यात्रा निकली। कफन बाॅक्स में रखे गये थे सामाजिक एवं धार्मिक कार्य करने वाले एस0डी0सलेस्टीन। संत विन्सेंट डी पौल समाज के सदस्यों के साथ मरीजों एवं समस्याओं से परेशान लोगों से मिलने पैदल ही निकल जाते थे। आज कंधे पर उठाकर सामाजिक एवं धार्मिक कार्यकर्ता को चर्च में लाया गया। निधन की खबर सुनकर चाहने एवं पहचाने वाले प्रेरितों की रानी ईश मंदिर आ गये। 

बड़े पापा को अंतिम मिस्सा पूजा अर्पित करने पहुंचा भतीजा दीपूः एस0 डी0 सेलेस्टीन का संगा भाई जी0डी0सेलेस्टीन। स्व0 जी0डी0सेलेस्टीन का एकलौता पुत्र आल्फ्रेड जौर्ज सेलेस्टीन। इनका नाम दीपू भी है। दीपू पुरोहित बनने उत्तर प्रदेश चला गया। फिलवक्त इलाहाबाद धर्मप्रांत के शांतिनगर में दीपू सेवारत हैं। बड़े पापा की दुखभरी खबर सुनकर फादर आल्फ्रेड जौर्ज सेलेस्टीन पटना आ गये। पूर्व निर्धारित समय से 3 बजे अंतिम मिस्सा पूजा शुरू किया गया। कुर्जी पल्ली पुरोहित फादर जोनसन के नेतृत्व में धार्मिक अनुष्ठान किया गया। इनके साथ फादर आल्फ्रेड जौर्ज सेलेस्टीन और डिक्केन देवाशीष प्रसाद भी थे। अपने प्रवचन में फादर आल्फ्रेड जौर्ज सेलेस्टीन ने कहा कि बड़े पापा अच्छी लड़ाई लड़कर अंत में परास्त हुए। हमलोगों को अंतिम यात्रा की तैयारी करके रखनी चाहिए। 

फादर भजीजा के हाथों मिट्टी दिलायी रस्म अदायगी की प्रार्थनाः ईसाई धर्मरीति के अनुसार कुर्जी पल्ली कब्रिस्तान में एस0डी0सेलेस्टीन को दफन कर दिया गया। अंतिम रस्म अदायगी की प्रार्थना फादर आल्फ्रेड जौर्ज सेलेस्टीन ने की। इस अवसर पर वातावरण गमगीन हो गया। मृतक के परिजनों के साथ अन्य लोग भी आंसू नहीं रोक सकें। अंततः एस0डी0सेलेस्टीन को मिट्टी के हवाले कर दिया गया। क्रिश्चियन वेलफेयर एसोसिएशन के पूर्व सस्थापक सदस्य बेंजामिन जोसेफ,संत विन्सेंट डी पौल समाज के पटना सेंट्रल काउंसिल के अध्यक्ष सुशील लोबो,पटना कैथोलिक सभा के अध्यक्ष ग्राबिएल जौन,उधार संद्य के सचिव जोसेफ फ्रांसिस, रोबिन जौन,आशा पीटर, आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: