तेरह वर्षीय खिलाड़ी ने रोका शरत कमल का अभियान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 19 फ़रवरी 2017

तेरह वर्षीय खिलाड़ी ने रोका शरत कमल का अभियान

13-yers-old-boy-bet-sharat-kamal
नयी दिल्ली, 19 फरवरी, जापान के 13 वर्षीय खिलाड़ी तोमोकाजु हरिमोता ने आईटीटीएफ विश्व टूर इंडिया ओपन टेबल टेनिस टूर्नामेंट में शरत कमल को पुरूष एकल के सेमीफाइनल में हराकर इस भारतीय खिलाड़ी के प्रभावशाली अभियान पर रोक लगायी। मौजूदा जूनियर विश्व चैंपियन ने त्यागराज स्टेडियम में कल देर रात तक चले मैच में अपने कौशल का शानदार नजारा पेश करके अपने 34 वर्षीय प्रतिद्वंद्वी को 11-7, 5-11, 11-7, 11-13, 11-9, 11-9 से हराया। शरत कमल के लिए वैसे यह टूर्नामेंट यादगार रहा क्योंकि वह 2012 में सीरीज : पहले प्रो टूर के नाम से जाना जाता था : शुरू होने के बाद पहली बार आईटीटीएफ विश्व टूर के सेमीफाइनल में जगह बनायी। दूसरी तरफ जापानी खिलाड़ी ने अपना स्वर्णिम अभियान जारी रखा और वह आज फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त दिमित्री ओव्चारोव से भिड़ेगा। हरिमोतो ने टेबल के इर्द गिर्द अपनी तेजी और चपलता से कमल को हैरानी में डाला। इस युवा खिलाड़ी ने जब चाहा तब विनर जमाये और उनके फोरहैंड की तेजी देखने लायक थी। पहले सेमीफाइनल में ओव्चारोव ने जापान के तीसरी वरीयता प्राप्त कोकी निवा को 8-11, 11-2, 9-11, 12-10, 14-16, 11-2, 11-8 से हराया।

कोई टिप्पणी नहीं: