मेघालय में ट्रक बैरीकेड में टकराया, 16 मरे - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 27 फ़रवरी 2017

मेघालय में ट्रक बैरीकेड में टकराया, 16 मरे

16-killed-in-meghalaya-accident
नोन्गस्टोइन, 26 फरवरी, मेघालय के पश्चिमी खासी हिल्स जिले में आज एक ट्रक के बेकाबू होकर कंक्रीट के बैरीकैड से टकराने के कारण ट्रक में सवार 16 लोगों की मौत हो गयी तथा 53 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि नोन्गस्टोइन से करीब 11 किलोमीटर दूर नोन्गस्पुंग गांव के पास सुबह आठ बजकर 25 मिनट के करीब 70 लोगों को लेकर जा रहा एक ट्रक एक बैरीकेड से टकरा गया। इसमें सवार सभी लोग एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। वेस्ट खासी हिल्स जिले के प्रभारी पुलिस अधीक्षक साइल्वेस्टर नोन्गटंगर ने यूनीवार्ता को बताया कि इस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गयी जिसमें नौ महिलाएं तथा 13 वर्षीय एक किशोरी शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: