सीहोर (मध्यप्रदेश) की खबर 24 जून - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 24 जून 2017

सीहोर (मध्यप्रदेश) की खबर 24 जून

राष्ट्रीय बचत पत्र (छैब्) के स्थान पर ई प्रमाण पत्र प्राप्त करें

sehore map
जिला महिला सशक्तिकरण सीहोर के परामर्शदाता ने बताया कि मध्यप्रदेष शासन व मा. मुख्यमंत्री जी की अत्यंत महत्वपूर्ण व महत्वकांक्षी लाडली लक्ष्मी योजना नवीन स्वरूप अन्तर्गत ई लाडली बन चुकी है। ई लाडली अन्तर्गत हितग्राही बालिकाओं को पूर्व में प्रदत्त राष्ट्रीय बचत पत्र (छैब्) के स्थान पर ई प्रमाण पत्र प्रदाय किया जा चुका है। जिला सीहोर में लाडली लक्ष्मी योजना पात्र ऐसे हितग्राही जिन्होंने अभी तक अपनी छैब् जमा नहीं कराई है, वह यथाषीघ्र अपनी छैब् आंगनबाड़ी केन्द्र अथवा एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय अथवा जिला महिला सषक्तिकरण कार्यालय में जमा करवाकर ई प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं। लाडली लक्ष्मी योजनान्तर्गत योजना का लाभ लिया जाने हेतु आवेदन-पत्र संबंधित आंगनबाड़ी केन्द्र/एकीकृत बालविकास परियोजना कार्यालय पर निःषुल्क जमा किया जा सकता है तथा लोक सेवा गारंटी केन्द्र/ आॅनलाईन कियोस्क सेन्टर से निर्धारित राषि भुगतान कर आवेदन पत्र जमा किया जा सकता है। अधिक जानकारी हेतु जिला महिला सषक्तिकरण कार्यालय, जिला सीहोर में हेल्प लाईन सम्पर्क क्रं. 9993183931 पर कार्यालयीन समय में संपर्क किया जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं: