दुमका : अधिवक्ताओं ने बंदोवस्त पदाधिकारी का पुतला दहन किया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 21 जुलाई 2017

दुमका : अधिवक्ताओं ने बंदोवस्त पदाधिकारी का पुतला दहन किया

dumka-lawyers-burn-statue
दुमका (अमरेन्द्र सुमन) जिला अधिवक्ता संघ, दुमका के सचिव राघवेन्द्र नाथ पाण्डेय के साथ दुव्र्यवहार के विरुद्ध दिन शुक्रवार को संघ के सदस्यों ने बंदोवस्त पदाधिकारी, संपप्र, दुमका बिसराई उरांव का पुतला दहन कर विरोध प्रकट किया। इतना ही नहीं अधिवक्ताओं ने मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। प्राप्त समाचार के अनुसार 19 जुलाई को अपने केस के सिलसिले में जब जिला अधिवक्ता संघ, दुमका के सचिव आर एन पाण्डेय बंदोवस्त पदाधिकारी से मिलने पहुँचे तो उनके साथ दुव्र्यवहार किया गया, इससे अधिवक्ताओं में रोष उत्पन्न हो गया परिणामस्वरुप उक्त पदाधिकारी के विरुद्ध गोलबंद हो पुतला दहन किया। बंदोवस्त पदाधिकारी के पुतला दहन कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष अधिवक्ता विजय सिंह सहित वरीय व कनीय अधिक्तागण मौजूद थे। अधिवक्ताओं का कहना था बंदोवस्त पदाधिकारी का व्यवहार अधिवक्ताओं के प्रति ठीक नहंी है और हमेशा अधिवक्ताओं को नीचा दिखाना चाहते हैं। दिन शनिवार को अधिवक्ताओं ने सफेद फीता लगाकर बंदोवस्त न्यायालय का कार्य संपादित करने का फैसला लिया है। 

कोई टिप्पणी नहीं: