भागलपुर। आखिरकार बेतिया धर्मप्रांत को बिशप साहब मिल गया। संत पिता ने रायपुर धर्मप्रांत को महाधर्मप्रांत बनाया था। बेतिया धर्मप्रांत के बिशप विक्टर हेनरी ठाकुर को रायपुर महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष बनाया गया। यहां से बिशप 3 जुलाई, 2013 को चले गये। तब से बतौर आदेशानुसार प्रशासक फादर लौरेंस कार्य करते रहे। कोई 4 साल 22 दिनों के बाद ही सही देर आये दुरूस्त आयें। पूरी तरह से जांच-परखकर घोषणा की गयी।रोम में रहने वाले संत पिता फांसिस ने पीटर फादर पीटर सेबस्टियन गोबियास को बेतिया धर्मप्रांत के बिशप नियुक्त किया है। नवनियुक्त बिशप भागलपुर धर्मप्रांत के विकर जेनरल हैं। इसे शनिवार 22 जुलाई, 2017 को 3.30 बजे रोम में सार्वजनिक किया गया। यह आर्कबिशप गिआमबाटिस्टा डायकट्रो, एपोस्टोलिक नॉनसियो, भारत द्वारा भेजी गयी। इसकी घोषणा होते ही भागलपुर,पटना,बेतिया आदि धर्मप्रांतों में रहने वालों के बीच में हर्ष की लहर दौड़ गयी। फेसबुक में फ्रेंड्स फोटो वायरल कर दिये।
बिशप के बारे में जाने
फादर पीटर सेवेस्टियन गोबियस का जन्मतिथि 8 फरवरी,1955 में हुआ। जन्मस्थान मंगलुर के होसाबेट्टू में है। भागलपुर धर्मप्रांत के सेमिनरी में 1972 में प्रवेश किये।कोलकता और रांची में पुरोहिताई की पढ़ाई की। पेरियाहत में पुरोहिभिषेक 1983 में हुआ। अपने पुरोहिताभिषेक के बाद से से 2013 तक दमरूहत,महेशमुंडा तथा सुसनी में पल्ली पुरोहित के पद पर शानदार कार्य करने का इनाम मिला। भागलपुर धर्मप्रांत के विकर जेनरल 2013 में बने। 22 जुलाई, 2017 को बेतिया धर्मप्रांत के बिशप नियुक्त हुए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें