छोटा राजन पत्रकार डे हत्या मामले में दोषी करार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 2 मई 2018

छोटा राजन पत्रकार डे हत्या मामले में दोषी करार

chhota-rajan-convicted-in-j-dey-murder
मुंबई, 2 मई, महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) की एक विशेष अदालत ने बुधवार को जून 2011 के पत्रकार जे.डे के सनसनीखेज हत्या मामले में माफिया डॉन राजेंद्र एस. निखलजे उर्फ छोटा राजन को दोषी करार दिया। विशेष सरकारी अभियोजक प्रदीप घराट ने आईएएनएस को बताया कि विशेष न्यायाधीश समीर अदकार ने सहआरोपी पत्रकार जिग्ना वोरा को बरी कर दिया, जिस पर इस हत्या की साजिश रचने का आरोप था। मामले में कुल 11 आरोपी थे, जिनमें से आठ दोषी पाए गए हैं। मुंबई के उपनगरीय इलाके में सार्वजनिक स्थान पर दिन दहाड़े डे की क्रूरता से हत्या कर दी गई थी। डे की हत्या के करीब सात साल बाद यह फैसला आया है।

कोई टिप्पणी नहीं: