चीन ने खोया विश्व के दूसरे सबसे बड़े शेयर बाजार होने का तमगा, जापान ने पछाड़ा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 4 अगस्त 2018

चीन ने खोया विश्व के दूसरे सबसे बड़े शेयर बाजार होने का तमगा, जापान ने पछाड़ा

japan-become-2nd-top-share-market
शंघाई, तीन अगस्त, अमेरिका के साथ जारी व्यापार युद्ध तथा आर्थिक वृद्धि की रफ्तार सुस्त पड़ने से चीन ने विश्व का दूसरा सबसे बड़ा शेयर बाजार होने का तमगा खो दिया है। ब्लूमबर्ग न्यूज के आंकड़ों से यह पता चला है। जापान ने चीन को पछाड़ते हुए दूसरा स्थान हथिया लिया है। आंकड़ों से पता चला है कि 2014 में दूसरा पायदान हासिल करने के बाद चीन पहली बार जापान से पिछड़ गया है। आंकड़ों में बताया गया है कि चीन का शेयर बाजार जापान के 6,170 अरब डॉलर के शेयर बाजार की तुलना में 6,090 अरब डॉलर का है।

कोई टिप्पणी नहीं: