पूर्णिया : ...और अब सिर्फ 45 रूपए में मिलेगी रहने व खाने की सुविधा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 28 सितंबर 2018

पूर्णिया : ...और अब सिर्फ 45 रूपए में मिलेगी रहने व खाने की सुविधा

  • - शहर के पूर्णिया कोर्ट स्टेशन व कटिहार मोड़ के पास नगर निगम के द्वारा आश्रय गृह का निर्माण कराया गया है
  • - आश्रय गृह में ठहरने के लिए यात्रियों को 15 रूपए व भोजन मद में सिर्फ 30 रूपए खर्चने होंगे

45-rupees-food-lodging-purnia
पूर्णिया  (कुमार गौरव)    : नगर निगम द्वारा निम्न आय वर्ग वाले लोगों की सुविधा के लिए दीन दयाल अंत्योदय योजनान्तर्गत राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की शुरू की जा रही है। इस योजना के तहत निम्न आय वर्ग के लोगों को शहर में रहने के लिए महज 45 रूपए में रहने व खाने पीने की सुविधा मिलेगी। शहर के पूर्णिया कोर्ट स्टेशन व कटिहार मोड़ के पास नगर निगम के द्वारा आश्रय गृह का निर्माण कराया गया। जिसे हैंडओवर करने की प्रक्रिया की जा रही है। गुरूवार को नगर आयुक्त विजय कुमार सिंह ने बाकायदा इन दोनों आश्रय गृह में चल रहे कार्यों का जायजा भी लिया। साथ ही उन्होंने आश्रय गृह के संचालन के लिए क्षेत्र स्तरीय संगठन के सदस्यों को दोनों आश्रय गृह देखने का भी दिशा निर्देश दिया है। ताकि ससमय आश्रय गृह को आमजनों के लिए शुरू किया जा सके। 

...12 स्वयं सहायता समूह को दिया गया था आमंत्रण : 
सूत्रों की माने तो नगर निगम के द्वारा राजलक्ष्मी व मिलाप स्वयं सेवी संस्था की महिलाओं को आश्रय गृह के संचालन का जिम्मा दिया जा सकता है। इस कार्य के लिए निगम द्वारा 12 स्वयं सहायता समूह को आमंत्रण दिया गया था। जिसमें से इन दो संस्थाओं को आश्रय गृह के संचालन का जिम्मा दिया गया है। इन संस्थाओं को नगर निगम के द्वारा तीन कर्मियों के अलावा एक शेल्टर मैनेजर व भोजन बनाने के संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। बता दें कि इसके लिए दोनों संस्थाओं की महिलाओं को पटना में प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। 

...50 बेड की क्षमता वाला तीन मंजिला आश्रय गृह का किया गया निर्माण : 
तीन मंजिला आश्रय गृह में 50 लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। इस संबंध में नगर मिशन प्रबंधक कुमार रचित रंजन ने बताया कि आश्रय गृह के रखरखाव का जिम्मा नगर निगम का है। वहीं भोजन बनाने व साफ सफाई का जिम्मा संस्था के सदस्यों को दिया गया है। इस आश्रय गृह में तीन बाथरूम, एक किचेन व कर्मियों की सुविधा के लिए एक कार्यालय का भी निर्माण किया गया है। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए अलग से कमरे की व्यवस्था की गई है। जहां सुरक्षा की तमाम सुविधाएं मयस्सर होगी। आश्रय गृह में ठहरने के लिए यात्रियों को 15 रूपए व भोजन मद में सिर्फ 30 रूपए खर्चने होंगे। 

...जल्द शुरू होगा आश्रय गृह : 
आम आवाम की सुविधा के लिए जल्द ही शहर के पूर्णिया कोर्ट स्टेशन परिसर व कटिहार मोड़ के पास आश्रय गृह की शुरूआत की जाएगी। इसके लिए सारी कवायद पूरी की जा चुकी है। क्षेत्र स्तरीय संगठन के सदस्यों को आश्रय गृह का मुआयना कराया जा चुका है और सुरक्षा की व्यवस्था भी कराई जा रही है।  : विजय कुमार सिंह, नगर आयुक्त, नगर निगम पूर्णिया।

कोई टिप्पणी नहीं: