अमेरिकी ओपन में उलटफेर का शिकार हुए फेडरर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 4 सितंबर 2018

अमेरिकी ओपन में उलटफेर का शिकार हुए फेडरर

fedrar-out-from-us-open
न्यूयॉर्क, 4 सितंबर, स्विट्जरलैंड के स्टार खिलाड़ी रोजर फेडरर को साल के चौथे ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के प्री-क्वार्टर फाइनल में उलटफेर का शिकार होना पड़ा। आस्ट्रेलिया के जॉन मिलमान ने उन्हें मात देकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ल्ड नम्बर-55 मिलमान ने वर्ल्ड नम्बर-2 फेडरर को 3-6, 7-5, 7-6 (7), 7-6 (3) से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। मिलमान का सामना अब 13 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले सर्बिया के दिग्गज नोवाक जोकोविक से क्वार्टर फाइनल में होगा। जोकोविक ने अपने प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में पुर्तगाल के जोआओ सोउसा को सीधे सेटों में 6-3, 6-4, 6-3 से मात देकर अंतिम-8 में प्रवेश हासिल कर लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं: