नेपाल में रनवे पर फिसला विमान, बाल-बाल बचे 21 विमानयात्री - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 3 सितंबर 2018

नेपाल में रनवे पर फिसला विमान, बाल-बाल बचे 21 विमानयात्री

planescape-in-nepal-runway
काठमांडो, दो सितंबर,  राजधानी काठमांडो में अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर हाल में मरम्मत किए गए रनवे पर यात्री विमान के फिसलने से उसमें सवार 21 यात्रियों की जान सांसत में फंस गई। रनवे से फिसलकर विमान करीब के घास भरे मैदान में फंस गया था। येति एयरलाइंस का विमान शनिवार रात रनवे पर फिसल गया था जिसकी वजह से त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को 12 घंटों तक बंद रखना पड़ा। इस वजह से हजारों यात्री वहां फंस गए।  हिमालयन टाइम्स की खबर के मुताबिक घटना में विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। इस हादसे के बाद काठमांडो आने वाले विमानों को नयी दिल्ली, ढाका और लखनऊ भेजना पड़ा। जेटस्ट्रीम-41 विमान में 21 यात्री सवार थे और विमान नेपालगंज से काठमांडो जा रहा था।  हवाईअड्डे के एक अधिकारी के मुताबिक घटना के करीब 12 घंटे बाद रविवार सुबह आठ बजकर 25 मिनट पर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाएं सामान्य रूप से शुरू हुईं। येति एयरलाइंस के विमान को हवाईपट्टी से हटाकर पार्किंग क्षेत्र में पहुंचा दिया गया है। 

कोई टिप्पणी नहीं: