छग : प्रधानमंत्री मोदी रायपुर पहुंचे, रमन सिंह ने किया स्वागत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 9 नवंबर 2018

छग : प्रधानमंत्री मोदी रायपुर पहुंचे, रमन सिंह ने किया स्वागत

pm-modi-reached-chhattisgarh-raman-singh-welcomes
रायपुर 9 नवंबर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को सुबह राजधानी रायपुर पहुंचे। यहां हवाईअड्डे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं से मिलने के बाद हेलीकॉप्टर से जगदलपुर रवाना हो गए।जगदलपुर के लालबाग मैदान में आज प्रधानमंत्री की सभा होगी। प्रधानमंत्री मोदी का रायपुर हवाईअड्डे पर मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल सहित अन्य नेताओं ने स्वागत किया। सभा के बाद प्रधानमंत्री रायपुर लौटकर वहां से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: