बिहार : जसम ने नुक्कड़ पर सातवां जिला सम्मेलन किया। - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 3 जनवरी 2019

बिहार : जसम ने नुक्कड़ पर सातवां जिला सम्मेलन किया।

jsm-acted-play-begusarayरंगकर्मी सफदर हाशमी की शहादत दिवस पर जसम बेगूसराय ने सातवा जिला सम्मेलन संपन्न किया| सम्मेलन ग्यारह सदस्यीय कार्यकारिणी का चुनाव किया | जिसमे अध्यक्ष अरविद कुमार सिन्हा अधिवक्ता को चुना गया और जिला सचिव रंगकर्मी दीपक सिन्हा हुये | उपाध्यक्ष  विजय कुमार सिन्हा व ननकू पासवान , संयुक्त सचिव विजय कृष्ण पप्पु  और सचिन कुमार हुये | कार्यकारी सदस्य मोहित मोहन , तंजीम हीरा , मनोज कुमार , देवेन्द्र कुवर व  गुन्जेश गुन्जन हुये | साथ ही रंगनायक के प्रभारी सचिन कुमार हुये | सम्मेलन को कवि व शिक्षक चैतन्य मित्र ने संबोधित किया और कहा कि सडक की लडाई सडक पर ही लडी जायेगी , जसम ने नुक्कड सम्मेलन सडक और नुक्कड पर लडने का संदेश देता है || व उद्घाटन चर्चित रंगकर्मी और चित्रकार मदन द्रोण ने करते हुये कहा कि बर्तमान समय मे दलितो व गरीबो पर हमला तेज हुआ , ऐसी परिस्थिति मे जसम का यह सम्मेलन न ई दिशा प्रदान करेगा | मोके पर भाकपा माले के नगर सचिव राजेश श्रीवास्तव व माले नेता चंद्रदेव बर्मा ने भी बधाई दी | इस अवसर पर रंगनायक द लेफ्ट थियेटर द्वारा जनवादी गीत , काब्य पाठ तथा बादल सरकार रचित व दीपक सिन्हा निर्देशित नाटक '  जुलूस ' की पस्तुति  हुई | निर्देशन सहयोग सचिन का था | धन्यवाद ग्यापन विजय ने किया  .साथ ही इसमे काम करने वाले कलाकार थे सचिन कुमार , अमरेश अमन , कन्हैया , सोनू सरकार , अभय कुमार , जद्दु राणा , दिलखुश ने सुन्दर अभिनय किया | सहयोग मे यथार्थ सिन्हा , गोविन्द थे |

कोई टिप्पणी नहीं: