हरियाणा में 17.41 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 5 फ़रवरी 2019

हरियाणा में 17.41 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन

sugar-production-haryana
चंडीगढ़, 05 फरवरी, हरियाणा की दस चीनी मिलों ने चालू गन्ना पिराई मौसम के दौरान अब तक 188.63 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई कर 17.41 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। हरियाणा राज्य सहकारी चीनी मिल प्रसंघ के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि चीनी मिल, शाहबाद ने अब तक 31.32 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई कर सर्वाधिक 3.01 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। चीनी मिल, रोहतक 2.30 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन कर दूसरे स्थान पर है। अन्य चीनी मिलों में चीनी मिल, कैथल ने 1.81 लाख क्विंटल चीनी, चीनी मिल, करनाल ने 1.58 लाख क्विंटल, चीनी मिल, महम ने 1.47 लाख क्विंटल चीनी, चीनी मिल, गोहाना ने 1.32 लाख क्विंटल, चीनी मिल, जींद ने 1.29 लाख क्विंटल, चीनी मिल, पलवल ने 1.13 लाख क्विंटल, चीनी मिल, पानीपत ने 1.07 लाख क्विंटल, चीनी मिल, सोनीपत ने 65,250 क्विंटल और हैफेड चीनी मिल असंध ने 1.73 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है।

कोई टिप्पणी नहीं: