भाजपा ने मेनका, वरुण गांधी की सीटें बदलीं - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 27 मार्च 2019

भाजपा ने मेनका, वरुण गांधी की सीटें बदलीं

bjp-changes-seats-of-maneka-and-varun-gandhi
नयी दिल्ली 26 मार्च, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश में पीलीभीत से सांसद केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी एवं उनके पुत्र सुल्तानपुर से सांसद वरुण गांधी की सीटों को आपस में बदल दिया है तथा रामपुर से मशहूर अभिनेत्री जयाप्रदा तथा इलाहाबाद से राज्य सरकार में मंत्री रीता बहुगुणा जोशी को उम्मीदवार बनाया है।  भाजपा ने उत्तर प्रदेश की 29 और पश्चिम बंगाल की दस लोकसभा सीटों के लिए मंगलवार को उम्मीदवारों की दसवीं सूची जारी की। भाजपा के महासचिव अरुण सिंह ने पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में यह सूची जारी की। केन्द्रीय संचार एवं रेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनोज सिन्हा को गाजीपुर से और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय को चंदौली से पुन: टिकट दिया गया है। आगरा के सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया को इटावा (सु.) से प्रत्याशी बनाया गया है। जबकि कानपुर से डॉ. मुरली मनोहर जोशी की जगह उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सत्यदेव पचौरी को टिकट दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: