जमशेदपुर : मोआवादी फरार, छह पुलिसकर्मी निलंबित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 29 मई 2019

जमशेदपुर : मोआवादी फरार, छह पुलिसकर्मी निलंबित

maoist-flew-from-custody-tata
जमशेदपुर, 29 मई, सरायकेला के अस्पताल में इलाज करा रहे एक माओवादी के फरार होने के बाद बुधवार को छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। सरायकेला-खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सेन ने बताया कि शंभु मांझी को कुछ महीने पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार किया था और पुलिस हिरासत में सरायकेला सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था।  उन्होंने बताया कि माओवादी को 24 मई को अस्पताल में भर्ती किया गया था।  अधिकारी ने बताया कि पुलिसकर्मियों को लापरवाही के आरोप में निलंबित किया गया है और इस घटना के संबंध में विभागीय जांच शुरू की गई है। 

कोई टिप्पणी नहीं: