बिहार : मत हों परेशान अब हर काम समय पर होना तय - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 5 सितंबर 2019

बिहार : मत हों परेशान अब हर काम समय पर होना तय

बिहार के अच्छे दिन आने के आसार दिखने लगे हैं।
all-work-on-time
अरुण कुमार (आर्यावर्त) अब मात्र 10 दिनों में ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का भी आदेश पारित हो चुका है।अगर आप ड्राइविंग लाइसेंस बनाना चाहते हैं तो आप का ड्राइविंग लाइसेंस सिर्फ 10 दिनों में बन जाएगा।बिहार सरकार ने ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की समय सीमा को 30 दिन से घटाकर 10 दिन कर दिया है।बिहार कैबिनेट ने  लोक सेवा अधिकार कानून के तहत परिवहन विभाग से जुड़ी सेवाओं की समय सीमा घटा दिया है।इसके पहले तक मोटर वाहनों के ड्राइविंग लाइसेंस 30 दिन में बनाए जाते थे,लेकिन समय सीमा को घटाकर 10 दिन कर दिया गया है।स्मार्ट कार्ड में लाइसेंस लेने के लिए पहले 15 दिन लगते थे अब 7 दिन लगेंगे।उसी तरह से निजी वाहन निबंधन भी 7 दिन में हो जाएगा पहले समय सीमा 30 दिनों की थी।ट्रेड सर्टिफिकेट 30 दिनों की बजाय 10 दिनों में मिलेगी।

इन सेवाओं की भी समय सीमा घटा दी गई है
ड्राइविंग लाइसेंस :- पहले 30 दिन अब 10 दिन।
स्मार्ट कार्ड में लाइसेंस :- पहले 15 दिन अब 7 दिन।
निजी वाहन निबंधन :- पहले 30 दिन अब 7 दिन।
व्यावसायिक वाहन निबंधन :-- पहले 30 दिन अब 10 दिन।
ट्रेड सर्टिफिकेट :- पहले 30 दिन अब 10 दिन।
व्यावसायिक वाहन फिटनेस- पहले 15 दिन अब 7 दिन।
फिटनेस जांच :- पहले 15 दिन अब 10 दिन।
वाहन रद्दीकरण :- पहले 45 दिन अब 30 दिन।अब ऐसा लगता है कि नीतीश सरकार भी कुछ करने के मूड में है।

कोई टिप्पणी नहीं: