बिहार : पाटलिपुत्र चर्च ऑफ दी सेक्रेट हार्ट के पल्ली पुरोहित हैं फादर मार्टिन आनंद - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 5 सितंबर 2019

बिहार : पाटलिपुत्र चर्च ऑफ दी सेक्रेट हार्ट के पल्ली पुरोहित हैं फादर मार्टिन आनंद

father-martin-anand
पटना,04 सितम्बर. वर्ष 2001से स्थापित है  पाटलिपुत्र चर्च ऑफ दी सेक्रेट हार्ट.इसके प्रथम पल्ली पुरोहित फादर देवास्या टी.चिराइल थे.इनका देहावसान के बाद मार्टिन आनंद पल्ली पुरोहित बने हैं. पटना महाधर्मप्रांत के मुजफ्फरपुर धर्मप्रांत के निवासी हैं फादर मार्टिन आनंद.इनका जन्म 10 फरवरी,1962 में हुआ.21 अक्टूबर,1989 को पटना धर्मप्रांतीय पुरोहित बने. फादर देवास्या टी चिराइल के निधन के बाद पाटलिपुत्र चर्च ऑफ दी सेक्रेट हार्ट के पल्ली पुरोहित बने.पटना महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विलियम डिसूजा ने फादर मार्टिन आनंद को पल्ली पुरोहित नियुक्त किया है. पाटलिपुत्र चर्च ऑफ दी सेक्रेट हार्ट के पल्ली पुरोहित बनने के बाद 1200 धर्मावलम्बियों को एक साथ लेकर फादर मार्टिन आनंद चलने लगे हैं.इस पल्ली पुरोहित सफल हो गए हैं. एंग्लो इंडियन समुदाय से बिहार विधान सभा में प्रतिनिधित्व किए थे आल्फ्रेड जौर्ज रोजारियो.बिहार विभाजन 15.11.2000 को हुआ.उसके बाद पूर्व विधायक हो गए. वहीं सम्प्रति झारखंड विधान सभा के विधायक ग्लेन जोसेफ गोलस्टेन हैं. मां मरियम के जन्म दिन 8 सितम्बर को है. इस अवसर पर नोविना शुरू हुआ.बिहार विधान सभा के पूर्व विधायक रोजारियो व झारखंड के विधायक ग्लेन साथ साथ नजर आए. जो चर्च के लिए शुभ संकेत है.

कोई टिप्पणी नहीं: