मुंबई, 12 सितंबर, नौ बैंक कर्मचारियों यूनियनों के मंच यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने सरकार के दस सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का विलय कर चार बैंक बनाने के फैसले के खिलाफ 20 सितंबर को संसद के बाहर धरना देने की घोषणा की है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले महीने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के एकीकरण की घोषणा की थी। यूएफबीयू ने कहा,‘‘हम इस विलय की घोषणा का विरोध करते हैं। इसके खिलाफ हम 20 सितंबर को संसद के बाहर धरना देंगे।’’ यूएफबीयू इस बारे में वित्त मंत्री को ज्ञापन भी देगा।
शुक्रवार, 13 सितंबर 2019
विलय के विरोध में 20 सितंबर को संसद के बाहर धरना देंगे बैंक कर्मचारी
Tags
# देश
# व्यापार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
व्यापार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें