मधुबनी : जिला को बाढ़ व सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने को भाकपा माले का धरना - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 19 सितंबर 2019

मधुबनी : जिला को बाढ़ व सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने को भाकपा माले का धरना


मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता)  संपूर्ण मधुबनी जिला को बाढ़ व सुखाड़ क्षेत्र घोषित कर सभी परिवारों को राहत की राशि देने,किसान व बटाईदार का सभी कर्ज माफ करने,लोहट सकरी चीनी मील चालू करने,नूनथर व सीसापानी में हाई डैम निर्माण हेतु नेपाल सरकार से समझौता करने सहित एग्यारह सूत्री मांगों को लेकर मधुबनी समाहरणालय के समक्ष भाकपा (माले )से संबद्ध अखिल भारतीय किसान महासभा के सैकड़ों सदस्यों  ने धरना दिया। धरना स्थल पर ही किसान महासभा के जिला सचिव प्रेम कुमार झा की अध्यक्षता में एक सभा का आयोजित किया गया।सभा को किसान महासभा के प्रांतीय अध्यक्ष बिशेशर यादव,भाकपा (माले )के जिला सचिव ध्रुव नारायण कर्ण,उत्तीम पासवान,अनिल कुमार सिंह,योग नाथ मंडल,श्याम पंडित,बेचन राम ,मदन चंन्द्र झा,बिशंम्भर कामत,आमोद कर्ण,प्रकाश झा,गणेश यादव,मनोज झा,मुरारी मिश्रा,सोनधारी राम,सिंहेश्वर पासवान,सोमन पासवान,उदीत कामत,राम बाबू साह,सुनील झा,नारायण सहनी,मैमून खातून,पारो देवी वगैरह ने संम्बोधित किया।

कोई टिप्पणी नहीं: