अरुण कुमार (आर्यावर्त) आज 5 सितम्बर शिक्षक दिवस पर दो दो आग जानी की घटना घट गई,उधर दरभंगा में दिल्ली से दरभंगा आनेवाली ट्रेन सम्पूर्ण क्रांति एक्सप्रेस में आग लग गई और इधर बेगूसराय में आज सुबह एक चलती कार में अचानक आग लग गई।आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।वहीं इस हादसे में कार में बैठी एक बच्ची के झुलसने की ख़बर है।घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खम्हार ढाला के पास की है।बताया जा रहा है कि अचानक चलती कार में आग लग गई।आग इतनी भीषण थी कि चंद पलों में ही कार जलकर खाक हो गई।वहीं कार का ड्राइवर और कार में बैठे कुछ लोग अपनी जान बचाकर कार से कूद गए।वहीं इस हादसे में एक बच्ची के घायल होने की भी ख़बर है।आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन को दी।जिसके बाद अग्निशमन की गाड़ी मौके पर पहुंची।जबतक अग्निशमन की गाड़ी घटना स्थल पर पहुँची तबतक तो गाड़ी खाक होकर राख में तब्दील हो चुकी थी।आग कैसे लगी इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें