झारखण्ड : नये विधानसभा भवन का 12 जून'15 से 12 सितम्बर'19 का सफर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 12 सितंबर 2019

झारखण्ड : नये विधानसभा भवन का 12 जून'15 से 12 सितम्बर'19 का सफर

jharkhand-new-assembly
रांची (आर्यावर्त संवाददाता)  आइए जानते हैं क्यों स्पेशल है झारखंड का नया विधानसभा भवन.. मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने 12 जून 2015 को किया था विधानसभा भवन का शिलान्‍यास, तय समय सीमा के अंतर्गत बनकर तैयार हुआ नया विधानसभा भवन, राजधानी रांची के कूटे गांव, नगड़ी में 39 एकड़ में बना है नवनिर्मित झारखंड विधानसभा भवन, नवनिर्मित नया झारखंड विधानसभा भवन तीन मंजिला है, 465 करोड़़ की लागत राशि से बना है विधानसभा भवन, 57220 वर्ग मीटर में बना है विधानसभा भवन, देश में पहला सबसे ऊंचा गुंबद वाला है झारखंड का नया विधानसभा भवन. 37 मीटर है विधानसभा भवन के गुंबद की ऊंचाई, देश का पहला पेपरलेस विधानसभा के रूप में जाना जाएगा झारखंड विधानसभा भवन, विधानसभा भवन में जल संचयन और ऊर्जा संरक्षण की व्‍यवस्‍था है, सौर ऊर्जा से विधानसभा भवन में होगी बिजली की आपूर्ति.

कोई टिप्पणी नहीं: