जामताड़ा (आर्यावर्त संवाददाता) साढू से पत्नी के अवैध संबंध के संदेह में पत्नी और सास को टांगी से काटकर कर दी हत्या। घटना सदर थाना क्षेत्र जामताड़ा के राखबन की है। यह घटना सुबह 3:30 बजे के लगभग की बताई जा रही है।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक बहादुर रवानी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त टांगी भी जब्त कर लिया है। मृतक राधा देवी उम्र 32 वर्ष और सरस्वती देवी उम्र 50 वर्ष है। आरोपी युवक का नाम बहादुर रवानी है जो 36 वर्ष का है। बहादुर रवानी देवघर जिले के कोरो थाना क्षेत्र के पाठकतेतरिया गांव का रहने वाला है। उसकी शादी लगभग 12 वर्ष पहले राखबन की राधा देवी से हुई थी। विगत कुछ सालों से वह घर जमाई के रूप में ससुराल में रहता था। घटना की पुष्टि पुलिस इंस्पेक्टर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने किया है।
शुक्रवार, 13 सितंबर 2019
साढू से पत्नी के अवैध संबंध के संदेह में पत्नी और सास की हत्या
Tags
# अपराध
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें