अनिश्चित कालीन जलापूर्ति ठप,क्षेत्र में मचेगा हाहाकार
धनबाद (आर्यावर्त संवाददाता) केन्दुआ अवर प्रमंडल जलापूर्ति कुसुंडा कार्यालय में आज जमाडा कर्मचारियों ने अपने छठा बेतन और 42 माह का बेतन की मांगो को लेकर किया जोड़दार प्रदर्शन कर जताया विरोध। जलापूर्ति को अनिश्चितकालीन के लिए किया बंद जमाडा MD के खिलाफ मुर्दाबाद के लगाए नारे।वही कर्मचारियों ने कहा जब तक हमारी मांग पूरी नही होगी तब तक पूरे क्षेत्र में जलापूर्ति और सफाई कार्य रहेगा ठप।वही झरिया में भी जामाडोबा वाटर बोर्ड में जमाड़ा कर्मचारियों ने 42 महीने का बकाया और छठ्ठा वेतन निरस्त किये जाने को लेकर प्रदर्शन कर विरोध जताते हुए हड़ताल पर चले गए हैं।लगभग 800 जलापूर्ति कर्मचारी हड़ताल पर है।झरिया सहित कई इलाकों में पानी के लिए मचेगा हहाकार।12 लाख लोग होंगे प्रभावित।जमाड़ा कर्मचारियों ने कहा जब तक मांगे पूरी नही होगी हड़ताल जारी रहेगा।जिला प्रशासन ,जमाड़ा एमडी ,राज्य सरकार होंगे हड़ताल के जवाबदेही।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें