मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) : जिला पदाधिकारी, मधुबनी के द्वारा शनिवार को संतुनगर स्थित बालिका गृह तथा आदर्श नगर स्थित बाल गृह पहुंच कर बच्चों के साथ दीप एवं फुलझड़ी छुड़वाकर एवं मिठाई खिलाकर छोटी दीवाली मनायी। इस अवसर पर श्री सुनील कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी, मधुबनी, श्रीमती रेणु कुमारी, प्रभारी सुचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, मधुबनी, श्रीमती पूनम कुमारी, सहायक निदेशक,बाल संरक्षण इकाई,मधुबनी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। जिला पदाधिकारी के हाथों सभी बच्चे दीप, मिठाई एवं फुलझड़ी पाकर काफी खुश दिखे। तत्पश्चात जिला पदाधिकारी, मधुबनी के द्वारा समाहरणालय, मधुबनी में भी दीप जलाकर एवं वृक्षारोपण कर छोटी दीपावली मनायी गयी।
शनिवार, 26 अक्तूबर 2019
मधुबनी : डीएम ने बालिका गृह एवं बाल गृह के बच्चों के साथ मनायी छोटी दीवाली
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
सम्पादकीय डेस्क --- खबर के लिये ईमेल -- editor@liveaaryaavart.com
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें