जमशेदपुर : सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 13 नवंबर 2019

जमशेदपुर : सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया

hacle-checking-jamshedcpur
जमशेदपुर  (आर्यावर्त संवाददाता) मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत जादूगोड़ा क्षेत्र के यूसिल कंपनी के समीप चेकनाका पर आज प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-अंचलाधिकारी अजय कुमार रजक द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया गया। जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष चुनाव कार्य संपादन कराने के निमित लगातार वाहन जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। जांच दल द्वारा बाइक, बस व अन्य वाहनों की भी जांच की जा रही है। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन क्षेत्र में अत्याधिक प्रचार खर्चों, नकद या घूस के रुप में वस्तुओं का वितरण, अवैध हथियारों, गोला-बारुद, मदिरा या असामाजिक तत्वों आदि की आवाजाही पर निगरानी रखने के लिए उड़नदस्ता दल को चौबीस घंटे सक्रिय हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: