जेल से बाहर आने के बाद सोनिया से मिले चिदंबरम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 4 दिसंबर 2019

जेल से बाहर आने के बाद सोनिया से मिले चिदंबरम

chidambaram-meets-sonia-gandhi-after-released-from-jail
नयी दिल्ली, चार दिसंबर , पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने आईएनएक्स मीडिया धनशोधन मामले में उच्चतम न्यायालय से जमानत मिलने के बाद बुधवार रात कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक चिदंबरम के सोनिया से मिलने के दौरान उनके पुत्र कार्ति चिदंबरम भी साथ थे। चिदंबरम बुधवार शाम ही तिहाड़ जेल से रिहा हुए हैं। गौरतलब है कि सर्वोच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति आर. भानुमति की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने बुधवार को 74 वर्षीय पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री को जमानत दे दी। सीबीआई ने 21 अगस्त को आईएनएक्स मीडिया धनशोधन मामले में उन्हें गिरफ्तार किया था। प्रवर्तन निदेशालय ने धनशोधन मामले में 16 अक्टूबर को उन्हें गिरफ्तार किया था।

कोई टिप्पणी नहीं: