भोपाल, 13 जनवरी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के अनुज एवं वरिष्ठ विधायक लक्ष्मण सिंह का मध्यप्रदेश में अपनी ही पार्टी की सरकार को लेकर दिया गया बयान आज सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह इस वीडियो में एक सभा को संबोधित करते हुए नजर आ रहे हैं। वे कह रहे हैं कि राज्य सरकार के पास दो दो विमान और दो दो हेलीकॉप्टर हैं। पायलट को भी पांच पांच लाख रुपए महीने की तनख्वाह देना पड़ती है, तब वे मिल पाते हैं। इन सब पर करोड़ों रूपए हर माह के लिए व्यय करना पड़ते हैं। श्री सिंह कहते हैं कि सरकार के पास इन सारे खर्चों के लिए पैसा है, लेकिन विकास योजनाओं के लिए पैसा नहीं है। वे कुछ और भी टिप्पणियां करते हुए सुने जा रहे हैं। यह सभा गुना जिले के कुंभराज क्षेत्र की बतायी गयी है। श्री लक्ष्मण सिंह वर्तमान में गुना जिले के चाचौड़ा से कांग्रेस विधायक हैं। वे राजगढ़ से सांसद भी रह चुके हैं। पिछले कुछ दिनों से वे चाचौड़ा को जिला बनाने की मांग करते आ रहे हैं। एक साल के दौरान उन्होंने कुछेक और अवसर पर ऐसे बयान दिए, जिनसे सरकार को असहज स्थितियों का सामना करना पड़ा।
मंगलवार, 14 जनवरी 2020
लक्ष्मण सिंह ने अपनी ही सरकार को घेरा
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें