दिल्ली सरकार को देशद्रोह कानून की समझ नहीं : चिदंबरम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 29 फ़रवरी 2020

दिल्ली सरकार को देशद्रोह कानून की समझ नहीं : चिदंबरम


delhi-government-does-not-understand-treason-law-chidambaram
नयी दिल्ली 29 फरवरी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार और नौ अन्य के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मंजूरी देने के लिए शनिवार को दिल्ली सरकार पर हमला करते हुए कहा कि केजरीवाल सरकार देशद्रोह कानून को गलत तरीके से समझने के मामले में केंद्र सरकार से कम नहीं है श्री चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा, “मैं कथित अपराधों के लिए कन्हैया कुमार और अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 124 ए और 120 बी के तहत मुकदमा चलाने के लिए दी गयी मंजूरी पर कड़ी असहमति व्यक्त करता हूं। दिल्ली सरकार देशद्रोह कानून को गलत तरीके से समझने में केंद्र सरकार से कम नहीं है।” गौरतलब है कि दिल्ली सरकार ने दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ को कन्हैया कुमार और नौ अन्य के खिलाफ देशद्रोह के चार साल पुराने मामले में मुकदमा चलाने की शुक्रवार रात को मंजूरी दे दी। 

कोई टिप्पणी नहीं: