बिहार : 10 सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज़ 27 मार्च को "गोरिया तोहरे खातिर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 3 मार्च 2020

बिहार : 10 सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज़ 27 मार्च को "गोरिया तोहरे खातिर

  • पटना-बांसघाट-दीघा रोड में है अल्पना सिनेमा हॉल।
  • "गोरिया तोहरे खातिर" के निर्माता - निर्देशक हैं श्री विक्टर फ्रांसिस और भोजपुरियां समुदाय के बीच में कौतुहल

goria-tohre-khatir-bhojpuri-film
पटना,03 मार्च। बिहार के लगभग 10 सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज़ हाेगा "गोरिया तोहरे खातिर। " गोरिया तोहरे खातिर" के निर्माता - निर्देशक हैं श्री विक्टर फ्रांसिस। पहली बार बड़े पर्दे पर Jesus Productions के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फ़ीचर फ़िल्म "गोरिया तोहरे खातिर " 27 मार्च को रिलीज होगा। बिहार के प्रथम ईसाई हस्ति हैं  लेखक, निर्माता और निर्देशक श्री विक्टर फ्रांसिस जिन्होंने फ़ीचर फ़िल्म बनाया है। फ़िल्म 27  मार्च 2020 को सबसे पहले बिहार के सिनेमाघरों में रिलीज़ की जायेगी।यह फ़िल्म एक पारिवारिक है इसे आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ देख सकते हैं। भोजपुरी फ़ीचर फ़िल्म "गोरिया तोहरे खातिर "का दूसरा पोस्टर रिलीज करने के बाद विक्टर फ्रांसिस ने कहा कि आपको जानकर ख़ुशी होगी कि आने वाले 27 मार्च 2020 को इस फ़िल्म को बिहार के लगभग 10 सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज़ किया जा रहा है।पटना नगर निगम के पाटलिपुत्र अंचल में रहने वाले भाई -बहनों के लिए अच्छी खबर है कि इस फ़िल्म को अल्पना सिनेमा हॉल में भी 27 मार्च 2020 से रिलीज किया जा रहा है।

आशियाना-दीघा रोड के नुक्कड़ पर है अल्पना सिनेमा हॉल
अल्पना सिनेमा हॉल में इस फ़िल्म को जाकर देखने से फिल्म बनाने की मेहनत को रिर्टन ग्रिफ्ट मिलेगी।अल्पना सिनेमा हॉल में 396 सीट है। बॉलकोनी (ऊपर) में 85 और नीचे में 311सीट है। दो दर है एक 50 और दूसरा 40 रू.। विक्टर फ्रांसिस कहते है कि अगर आप अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ चार शो में टिकट कटाकर देख सकेंगे। प्रथम शो 1बजे से,दूसरा शो 4 बजे से,तीसरा शो 7 बजे से और चौथा शो 10 बजे से शुरू होता है। उन्होंने कहा कि इस फ़िल्म  को देखेंगे तो यह हमारे लिए और हमारे कलाकारों के लिए एक सम्मान की बात होगी।इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका निभाई है ,नंदकिशोर मेहता,मुस्कान राज,अनिल कुमार, प्रवीण नयन ,अजय कुमार,आकांक्षा  सिन्हा ,,तनीषा कश्यप , डॉली ( आइटम गर्ल) विणा गुप्ता,एस .एम. त्रिपाठी, महेन्द्र चौधरी ,राकेश कपूर, उर्मिला सिंह , पिंकी सिंह ,पूनम सिंह राठौर  मनोज पांडे,नसीम अंसारी ,निभा कुमारी ,मानवी गुप्ता ,आर. नरेन्द्र ,  कृष्णा ,अभिषेक, राँझा सागर, डॉ राजा बाबू, डॉ तारिक सोहेल, मुन्ना कुमार, संतोष कुमार, जीतन जोशी ,दुआ राज ,रवि कुमार, नवीन चन्द्र, और एक नए रूप में विक्टर फ्रांसिस को आप देख सकेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: