मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) दिल्ली में हुई दंगे में मधुबनी के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के सोहरौल गांव निवासी मो० इब्राहिम का पुत्र मो० मुबारक हुसैन (28वर्ष) की मौत गोली लगने से हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक 25 फरवरी को दिल्ली के मौजपुर स्थित अपने तात्कालिक डेरा से काम पर जाने के लिये निकल रहा था। उसी दौरान सैकड़ों की संख्या में पहुंचे दंगाइयों ने उनपर तीन राउंड गोली चला दी। दो राउंड गोली से तो वह किसी प्रकार बच गये, पर अंतिम और तीसरी गोली उनको लग गयी। जिसके कारण उनकी दर्दनाक मौत उसी समय हो गयी। इधर युवक की मौत की सूचना उनके परिजन को दी गयी, जहां जानकारी मिलते ही मृतक के माता और पिता हवाईजहाज से दिल्ली के लिये प्रस्थान कर गये। जबकि 21 फरवरी को मृतक का भाई दिल्ली पहुंच चूका था। इधर जानकारी मिलते ही सीओ प्रमोद कुमार सिंह, थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार सिंह दल बल के साथ सोहरौल इस्लामिया टोल पहुंच घटना का जायजा लिया और खेद प्रकट की।
सोमवार, 2 मार्च 2020
मधुबनी : दिल्ली दंगा में मधुबनी निवासी इब्राहिम की मौत
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें