विराट और अनुष्का के घर जनवरी 2021 में आएगा नन्हा मेहमान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

शुक्रवार, 28 अगस्त 2020

विराट और अनुष्का के घर जनवरी 2021 में आएगा नन्हा मेहमान

anushkaa-pregnent
नयी दिल्ली 27 अगस्त, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान एवं स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और उनकी अभिनेत्री पत्नी अनुष्का शर्मा के घर जल्द ही एक नन्हा मेहमान आने वाला है। स्टार दंपती ने सोशल मीडिया पर गुरुवार को अपने प्रशंसकों को यह खुशखबरी दी। विरुष्का ने अपनी एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट कर यह जानकारी दी जिसमें अनुष्का का ‘बेबी बंप’ साफ नजर आ रहा है। विराट और अनुष्का ने अपने-अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक ही फोटो साझा करते हुए बताया कि अगले साल जनवरी में वे दो से तीन होने वाले हैं। उन्होंने कहा, “और तब, हम तीन होंगे। नया मेहमान जनवरी 2021 में आ रहा है।” विराट और अनुष्का ने इटली में परिवार वालों और चुनींदा लोगों के बीच दिसंबर 2017 में शादी की थी। विराट कोहली फिलहाल इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के सत्र में भाग लेने के लिए दुबई पहुंचे हुए हैं जो 19 सितंबर से शुरू होना है। विराट आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के कप्तान हैं। वहीं अनुष्का भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी की बायोपिक पर बन रही फिल्म में नजर आयेंगी जो इस साल के अंत तक बड़े पर्दे पर आएगी। विराट इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएंगे जहां भारतीय टीम को चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। टेस्ट सीरीज सात जनवरी को सिडनी टेस्ट के साथ समाप्त होगी। इसके बाद दोनों देशों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 12 से 17 जनवरी तक खेली जायेगी।

कोई टिप्पणी नहीं: