सुधा पैन्यूली को मुंडा ने दी बधाई - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

शुक्रवार, 28 अगस्त 2020

सुधा पैन्यूली को मुंडा ने दी बधाई

arjun-mundaa-wishes-sudha-painual
नयी दिल्ली 28 अगस्त, जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंंडा ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2020 जीतने वाली एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की शिक्षिका सुधा पैन्यूली को बधाई दी है। श्री मुंडा ने एक ट्वीट में कहा कि यह वास्तव में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा, “ एकलव्य के इतिहास में पहली बार सुश्री सुधा पैन्यूली (उप प्रधानाचार्य,ईएमआरएस,जोगला,कलसी,उत्तराखंड) का चयन शिक्षकों को दिये जाने वाले राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए हुआ है। इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं।” जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां बताया कि श्रीमती पैन्यूली इस वर्ष 47 उत्कृष्ट शिक्षकों की सूची में शामिल है। एकलव्य जन्‍म-दिवस बगिया (बर्थडे गार्डन), शिक्षा में नाट्य मंच, एकलव्य जनजातीय संग्रहालय , कौशल विकास कार्यशालाएं और इसी तरह की पहल, उनके अभियान के अभिनव प्रयोगों की सबसे अनूठी विशेषताएं हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: