नयी दिल्ली 28 अगस्त, पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ है और वह लगातार गहरी बेहोशी की हालत में हैं। श्री मुखर्जी को गत 10 अगस्त को सेना के रिसर्च एंड रैफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल ने आज जारी मेडिकल बुलेटिन में कहा , “ श्री मुखर्जी गहन चिकित्सा देखभाल में हैं और उनका फेफड़े में संक्रमण और गुर्दे में गड़बड़ी का उपचार किया जा रहा है। वह लगातार गहरी बेहोशी में और वेंटीलेटर पर हैं। उनका रक्तचाप और दिल की धड़कन आदि स्थिर हैं। ” पूर्व राष्ट्रपति के मस्तिष्क में जमे खून के थक्के को हटाने के लिए पिछले दिनों उनका ऑपरेशन किया गया था।
शुक्रवार, 28 अगस्त 2020
प्रणव मुखर्जी की हालत में सुधार नहीं
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें