मानचित्र विवाद के बीच भारत-नेपाल की होगी बैठक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 12 अगस्त 2020

मानचित्र विवाद के बीच भारत-नेपाल की होगी बैठक

india-nepal-talk-on-map
नयी दिल्ली, 11 अगस्त, मानचित्र विवाद के कारण महीनों से जारी गतिरोध के बीच भारत और नेपाल 17 अगस्त को औपचारिक बैठक करने जा रहे हैं जिसमें पहले से चल रहीं आर्थिक एवं विकास परियोजनाओं की समीक्षा की जाएगी। सूत्रों के अनुसार काठमांडू में होने वाली बैठक में नेपाल में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा और नेपाल के विदेश सचिव शंकर दास बैरागी भाग लेंगे। सूत्रों ने बताया कि नियमित अंतराल पर होने वाली ओवरसाइट मैकेनिज्म की इस बैठक में पहले से चल रहे द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग के क्रम में विकास परियोजनाओं की समीक्षा की जाएगी। काठमांडू स्थित सूत्रों के अनुसार नेपाली विदेश सचिव इस मौके पर नेपाल के नये मानचित्र और लिंपियाधुरा, कालापानी और लिपुलेख पर अपने दावे के मुद्दे पर चर्चा के लिए आग्रह कर सकते हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि भारत इस बारे में बात करेगा या नहीं।

कोई टिप्पणी नहीं: