गिरिडीह में पुलिस हिरासत में आरोपी की मौत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

रविवार, 6 सितंबर 2020

गिरिडीह में पुलिस हिरासत में आरोपी की मौत

death-in-custody-jharkhand
गिरिडीह, पांच सितंबर, झारखंड में गिरिडीह जिले के मधुवन थाने में ‘बकरी चोरी’ के आरोपी की शनिवार को हिरासत में मौत हो गयी जिसकी मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने बताया कि जिला उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने मामले की मजिस्ट्रेट जाँच के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि बबलू सोनार धनबाद जिले के तोपचांची का रहनेवाला था। खोटाताण्ड के ग्रामीणों ने बकरी चोरी के आरोप में उसे पकड़कर कल मधुवन थाना पुलिस को सौंपा था। अधिकारी ने बताया कि आज सुबह थाने की हवालात में वह मृत मिला। मामले की जांच स्वयं गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु कर रहे हैं और अब इसकी मजिस्ट्रेट जांच भी होगी।

कोई टिप्पणी नहीं: