कोलकाता में कोविड-19 से नवजात ठीक हुआ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

शनिवार, 5 सितंबर 2020

कोलकाता में कोविड-19 से नवजात ठीक हुआ

new-born-recoverd-covid-in-kolkata
कोलकाता, चार सितंबर, कोविड-19 से संक्रमित एक नवजात को स्वस्थ होने के बाद शुक्रवार को यहां के एक अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। एक डॉक्टर ने यह जानकारी दी। इस महामारी का शिकार हुए एक नवजात को एक सप्ताह से अधिक समय तक वेंटिलेटर पर रखे जाने के बाद एक अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। मध्य कोलकाता के रिपन स्ट्रीट क्षेत्र के एक दंपति के बेटे की जन्म के कुछ दिन बाद हुई जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी। डॉक्टर ने बताया कि शिशु अब 42 दिन का हो गया है। उन्होंने कहा कि उसे तेज बुखार, सांस में तकलीफ और मूत्र नली में संक्रमण की शिकायत के बाद 17 अगस्त को अस्पताल में भर्ती किया गया था। डॉक्टर ने बताया कि अब वह ठीक हो गया है और शिशु का इलाज करने के बाद उन्हें बेहद खुशी महसूस हो रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: