बिहार : पटना के डीएम के नाम खुला पत्र - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 5 सितंबर 2020

बिहार : पटना के डीएम के नाम खुला पत्र

open-letter-to-dm
पटना. हम अगर उट्ठे नहीं तो, मुहिम के तहत आज ऐपवा, आरवाइए, आइसा, इन्साफ मंच , बिहार राज्य विद्यालय रसोईया संघ,(ऐक्टू)  स्वयं सहायता समूह संघर्ष समिति के बैनर से ऐपवा राज्य कार्यालय, कंकड़बाग , पटना सिटी व धनरुआ में विरोध कार्यक्रम का आयोजन हुआ.इस अवसर पर शहीद गौरी लंकेश को श्रद्धांजलि दी गई. आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ऐपवा राज्य अध्यक्ष सरोज चौबे कहा कि गौरी लंकेश को मारने वाली शक्तियां आज और मजबूत हुई हैं। इनके खिलाफ संघर्ष तेज करना जरूरी है. कार्यक्रम का नेतृत्व सरोज चौबे, प्रोफसर भारती एस कुमार, समता राय, राखी मेहता, अनुराधा सिंह, नसीम अंसारी, सुधीर कुमार, प्रकाश कुमार,विभा गुप्ता, गुड़िया देवी, सुरेश सिंह, राजेश कुशवाहा आदि ने किया.

कोई टिप्पणी नहीं: