सैफ और अर्जुन के साथ धमाल मचाएंगी जैकलीन-यामी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

शुक्रवार, 4 सितंबर 2020

सैफ और अर्जुन के साथ धमाल मचाएंगी जैकलीन-यामी

yami-jaqline-will-work-with-saif-arjun
मुंबई, 04 सितंबर, बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस और यामी गौतम आने वाली फिल्म 'भूत पुलिस' में सैफ अली खान और अर्जुन कपूर के साथ धमाल मचायेंगी। फिल्म ‘भूत पुलिस’ के लिए सैफ अली खान और अर्जुन कपूर को पहले ही साइन कर लिया था। वहीं अब फिल्म की अभिनेत्रियों के नाम भी सामने आ चुके हैं। हॉरर-कॉमेडी पर आधरित इस फिल्म में यामी गौतम और जैकलीन फर्नांडीस नज़र आने वाली हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक पहले ही रिलीज़ किया जा चुका है। फिल्म 'भूत पुलिस' के निर्देशक पवन कृपलानी है। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला, डलहौजी और पालमपुर में शूट किया जाएगा। इन सभी स्टार्स के साथ दंगल गर्ल फातिमा सना शेख और अली फजल भी स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: