मधुबनी : मधुबनी कांग्रेस किसान के भारत बंद का समर्थन करेगी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

सोमवार, 7 दिसंबर 2020

मधुबनी : मधुबनी कांग्रेस किसान के भारत बंद का समर्थन करेगी

shitlambar jha
मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) प्रो शीतलाम्बर झा अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमिटी मधुबनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि देश के विभिन्न किसान संगठनों द्वारा किसान विरोधी नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ आयोजित भारत बंद को अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी ने समर्थन देने का फ़ैसला किया है जिसके आलोक में जिला कांग्रेस कमिटी मधुबनी ने अपने सभी संगठनों के साथ जोरदार समर्थन का एलान किया है ,सभी प्रखण्ड अध्यक्षों ,मोर्चा संगठनों,जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों, कार्यसमिति के सदस्यों, प्रकोष्ठों को भी निर्देशित किया गया है जो किसानों के साथ भारत बंद को सफल बनाएंगे। प्रो शीतलाम्बर झा ने कहा है कि किसान विरोधी तीनो काला कानून वापस लेने,कृषि ऋण माफ करने,किसानों को लागत का दोगुना मुनाफा देने,बिजली बिल माफ करने,किसानों को 6 हजार प्रतिमाह पेंशन योजना लागू करने सहित किसानों एवम मजदूरों का शोषण बन्द करने के लिए कल का भारत बंद ऐतिहासिक रूप से सफल होगा। आवश्यक सेवा,वीमारी,दूध,पानी गाड़ी,जीवनरक्षक चीजों को मुक्त रखा गया है,आम जिला वासियो से अपील है कि अति आवश्यक नही हो तो घर पर ही रहें एवम जनविरोधी सरकार के खिलाफ समर्थन दें,आन्दोलन पूर्णरूप से शांतिपूर्ण ढंग से करने का भी आग्रह किया है साथ ही सभी जिलावासी अपना समर्थन किसान संगठनों को देने अपील की है।

कोई टिप्पणी नहीं: